पटना ग्रामीण: प्रयागराज से पटना पुलिस ने 48 घंटों में गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद किया
चित्रगुप्त नगर थाना में एक युवती के गुम होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए सोशल मीडिया और अन्य सूचना समेत उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से महज 48 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले की जानकारी सोमवार रात 8:22 बजे पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि गुमशुदा युवती को प्रयागराज से सकुशल बरामद किया गया है।