पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी थे मौजूद
जननायक कर्पूरी ठाकुर की सोमवार को पुण्यतिथि जदयू कार्यालय में आयोजित की गई, लेकिन जब इस कार्यक्रम में सभी नेता पहुंचे थे उस वक्त सीएम नीतीश कुमार कार्यालय नहीं पहुंच पाए थे। वहीं सोमवार शाम करीब 4:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला अचानक जदयू कार्यालय पहुंचा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू कार्यालय पहुंचकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।