पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री श्रवण कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई है। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे दुख जताया है। मामले को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद दोषी पर कार्यवाई की जाएगी। मंत्री श्रवण कुमार ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है।