गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड में चार पंचायतों में अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के रजौड़, कोरैय, मालीपुर एवं सोनमा पंचायत में अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत दलित एवं महादलित बस्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि शिविर में आए हुए लोगों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी गई.