गढ़पुरा: कुमरटोल में दलित और महादलित बस्ती के लिए विशेष शिविर का हुआ आयोजन
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारसों पंचायत के कुमरटोल स्थित जनहितेषी पुस्तकालय परिसर में बेगूसराय जिलाधिकारी के निर्देश पर दलित एवं महादलित मोहल्ले के लोगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान कई विभाग के कर्मी मौजूद थे जबकि आवास सहायक, कृषि सलाहकार समेत कई कर्मी अनुपस्थित रहे।