गढ़पुरा: सोनमा प्राणपुर हॉल्ट पर टिकट काउंटर बंद, यात्री बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर
समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र अवस्थित सोनमा प्राणपुर हॉल्ट का टिकट काउंटर बंद रहने के कारण रेल यात्री बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर हैं. बताते चले की टिकट कॉन्टैक्टर के लापरवाही के कारण रेलवे के द्वारा 1 अप्रैल से उसका टिकट कांटेक्ट खत्म कर दिया गया है. अब तक यहां किसी तरह का कॉन्टेक्टर बहाल नहीं किया गया है.