Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

दोहना रेलवे स्टेशन पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने लगाया स्वागत कैंप चादरों के जुलूस और कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा, जल वितरण व माल्यार्पण से स्वागत, दिया भाईचारे का संदेश बरेली। आला हजरत दरगाह पर चादरों का जुलूस लेकर जा रहे जायरीनों और कांवड़ लेकर जा रहे भोले भक्तों के स्वागत के लिए पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से भोजीपुरा रोड स्थित दोहना रेलवे स्टेशन के पास स्वागत कैंप लगाया गया। कैंप में दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का स्वागत कर आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान की अगुवाई में हिंदू सनातनी भाइयों ने आला हजरत दरगाह की ओर जा रहे चादरों के जुलूस में शामिल जायरीनों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान जायरीनों को पेयजल उपलब्ध कराया गया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कांवड़ियों को जल वितरित करने के साथ माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भोजीपुरा जिला पंचायत सदस्य योगेश पटेल, भोजीपुरा थाना प्रभारी (SHO) सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश महासचिव मोंटू सक्सेना, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान, आजम खान, जिला अध्यक्ष विनोद रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन रस्तोगी, जिला महासचिव विवेक शर्मा, गोपाल रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष आशुतोष अंतवाल, महानगर उपाध्यक्ष महेश रस्तोगी, महानगर सचिव सोनू रस्तोगी उर्फ पिकू, जिला महासचिव गौरव रस्तोगी सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं और जुलूसों के दौरान एक-दूसरे की आस्था और परंपराओं का सम्मान करना सामाजिक सौहार्द की मजबूत नींव है। दोहना रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत कैंप ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का सकारात्मक संदेश दिया Bareilly news Live

Bareilly, Bareilly | Aug 7, 2026

MORE NEWS

दोहना रेलवे स्टेशन पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने लगाया स्वागत कैंप चादरों के जुलूस और कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा, जल वितरण व माल्यार्पण से स्वागत, दिया भाईचारे का संदेश बरेली। आला हजरत दरगाह पर चादरों का जुलूस लेकर जा रहे जायरीनों और कांवड़ लेकर जा रहे भोले भक्तों के स्वागत के लिए पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से भोजीपुरा रोड स्थित दोहना रेलवे स्टेशन के पास स्वागत कैंप लगाया गया। कैंप में दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का स्वागत कर आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान की अगुवाई में हिंदू सनातनी भाइयों ने आला हजरत दरगाह की ओर जा रहे चादरों के जुलूस में शामिल जायरीनों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान जायरीनों को पेयजल उपलब्ध कराया गया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कांवड़ियों को जल वितरित करने के साथ माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भोजीपुरा जिला पंचायत सदस्य योगेश पटेल, भोजीपुरा थाना प्रभारी (SHO) सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश महासचिव मोंटू सक्सेना, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान, आजम खान, जिला अध्यक्ष विनोद रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन रस्तोगी, जिला महासचिव विवेक शर्मा, गोपाल रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष आशुतोष अंतवाल, महानगर उपाध्यक्ष महेश रस्तोगी, महानगर सचिव सोनू रस्तोगी उर्फ पिकू, जिला महासचिव गौरव रस्तोगी सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं और जुलूसों के दौरान एक-दूसरे की आस्था और परंपराओं का सम्मान करना सामाजिक सौहार्द की मजबूत नींव है। दोहना रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत कैंप ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का सकारात्मक संदेश दिया Bareilly news Live - Bareilly News