रूड़की: बोट क्लब के पास विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने खानपुर विधानसभा से विधायक उमेश कुमार के वोट क्लब के पास कैंप कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में सुमित कुमार और तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ जमकर फायरिंग की थी। जिसके बाद पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके पांच साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।