विदिशा नगर: सड़क सुरक्षा पखवाड़े में यातायात पुलिस की कार्रवाई, 27 दोपहिया वाहन चालकों का चालान, 10 मई तक चलेगा अभियान
यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक विवेकानंद चौराहा और यातायात थाने के बीच विशेष सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत दो पहिया वाहन चालकों की जांच की गई सूबेदार मेघा शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 26 अप्रैल से लेकर 10 मई तक चलने वाले इस अभियान के तहत विदिशा 27 वाहन चालकों पर गुरुवार को कार्रवाई की गई उनके चालान काटे गए।