पटोरी: ड्यूटी निभाते-निभाते बुझ गई जिंदगी, अग्निशमन कर्मी सोनू कुमार को पटोरी में गंगा नदी के किनारे नम आंखों से अंतिम विदाई
पटोरी प्रखंड के रूपौली पंचायत निवासी संजीव राय के पुत्र सोनू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अग्निशमन विभाग में कार्यरत थे और 15 दिनों की छुट्टी लेकर घर आए थे। इसी दौरान उतरी धमौन पंचायत के सिंघिया में सड़क हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।