हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस के साथ एसटीएफ करेगी रानीपुर मोड़ पर ज्वेलर्स के यहां हुए डकैती कांड की जांच, एडीजी (LO) ने दिए निर्देश
हरिद्वार पुलिस के साथ ही अब एसटीएफ भी हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर ज्वेलर्स के यहां हुए डकैती कांड की जांच करेगी। उत्तराखंड पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान इसके निर्देश दिए हैं। बता दे कि एक दिन पहले सर्राफा कारोबारी के यहां हथियाबंद बदमाशों ने 5 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया और फरार हो गए थे। आज आईजी गढ़वाल ने भी हरिद्वार पहुंचकर मामले की जानकारी ली।