जमुई: प्रखंड कार्यालय में दिव्यांग मतदाता जागरूकता शिविर व रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 सदर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में दिव्यांग मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व सक्षम दिव्यांग संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सपना सुमन ने कहा सभी दिव्यांगजन अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मताधिकार के लिए प्रशासन की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।