उज्जैन शहर: चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
उज्जैन में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा कल देर रात थाना चिमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों की स्थिति, हवालात तथा साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौजूद अधिकारियों और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के