इंदौर: अवैध पशु बाड़े पर कार्रवाई को लेकर नगर निगम टीम और रहवासियों में विवाद, वीडियो हुआ वायरल
Indore, Indore | Feb 18, 2025 इंदौर में नगर निगम की टीम ने पशुओं के अवैध बाड़े पर कार्रवाई करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान रहवासियों के साथ विवाद पैदा हो गया। घटना नगर निगम परिसर में हुई, जहां पशुओं को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। रहवासियों ने निगमकर्मियों के साथ गाली-गलौज और झूमाझटकी की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।