इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खजराना थाने में दर्ज कराया मामला
Indore, Indore | Feb 18, 2025 इंदौर के खजराना थाने पर एक एक युवती के द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें उसने बताया कि उसकी दोस्ती एक युवक से पिछले लंबे समय तक थी। जिसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया। तो युवक के द्वारा शादी के लिए मना कर दिया गया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।