इंदौर: खंडवा के पंधाना से कुपोषित बेटी का उपचार कराने आए एक व्यक्ति की एमवाय अस्पताल में साइलेंट अटैक से हुई मौत
Indore, Indore | Feb 18, 2025 खंडवा जिले के पंधाना से इलाज कराने एमवाय अस्पताल आए एक व्यक्ति की साइलेंट अटैक के चलते मौत हो गई। दीपक बुधेला नामक यह व्यक्ति, जो पेशे से मजदूरी करता था, अपनी कुपोषण से पीड़ित बच्ची का इलाज कराने एमवाय अस्पताल आया था।अस्पताल में ही दीपक को अचानक पेट में दर्द हुआ और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। तुरंत डॉक्टरों द्वारा जांच की गई, जिसमें उसे मृत घोषित कर दिया।