हाथरस: मोहल्ला नाई का नगला में बिजली के करंट लगने से एक किशोर हुआ बेहोश, परिजन लेकर आए जिला अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में 1 किशोर की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर बकरी चरा रहा था तभी बकरी पानी में चली गई। बकरी को निकालने के लिए किशोर पानी में चला गया। पानी में बिजली के खंभे से आ रहे करंट से किशोर बेहोश हो गया। किशोर को उपचार के दौरान जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।