हाथरस: गांव जिमसपुर में मकान की दीवार गिरने से दबकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जिला अस्पताल
हाथरस के गांव जिमसपुर में 21 सितंबर को एक मकान की दीवार गिरने से नीचे दबकर 1 व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। व्यक्ति की मौत की परिजनों द्वारा प्रशासन टीम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मामले को लेकर पुलिस व प्रशासन टीम ने कार्यवाही शुरू कर दी है।