बिसौली: फैजगंज बैहटा पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जेल भेजा
Bisauli, Budaun | Jul 28, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आसफपुर रोड स्थित सिसरका मंदिर के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा गया। दूसरा एक व्यक्ति भी अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया।