बाह: कुकथरी गांव में गृह क्लेश के दौरान युवक ने पी कीटनाशक, हालत गंभीर
थाना क्षेत्र के कुकथरी गांव में शनिवार दोपहर 3 बजे एक युवक ने गृह क्लेश के चलते खेत में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से युवक को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बॉबी (40) का पत्नी से विवाद चलता रहता था