वाराणसी में भाजपा पार्षद पर घर में घुसकर की गई फायरिंग
वाराणसी में रविवार को हथियारबंद हमलावर स्थानीय पार्षद रोहित जायसवाल के घर में घुस गए। उसके बाद पार्षद पर गोली चला दी। मोहल्ले में फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने हमलावरों को देखते ही दौड़ा लिया। उनमें से 4 पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश है।