श्री गंगानगर: कलेक्ट्रैट सभागार में जिला कलक्टर ने गेहूं खरीद की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 29, 2026
जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समर्थन मूल्य पर जारी गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिये कि जिले में गेहूं खरीद के दौरान कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। इसके लिये खरीद एजेंसियां और मण्डी समिति के अधिकारी समन्वय बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।