उत्तराखंड: बादल फटने का रोंगटे खड़े करने वाला विडियो आया सामने। चमोली गढ़वाल के नीति घाटी में फटा बादल! तस्वीरें देखिए कमेंट बॉक्स में।
उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में सोमवार शाम (10 अगस्त 2026) को तमक नाले के पास बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आए सैलाब और मलबे के कारण ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर बना बीआरओ (BRO) का वैली ब्रिज ताश के पत्तों की तरह बह गया। एक बीआरओ ऑपरेटर और गाड़ी के बहने व एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। इस घटना से नीति घाटी के 12 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।