साहिबगंज: सिद्धो कान्हु सभागार में माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण, सामान्य प्रेक्षक व उपायुक्त हुए शामिल
लोकसभा चुनाव 2024 के निमित प्रतिनियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण सिद्धो कान्हू सभागार में आयोजित हुआ। जहां इस प्रशिक्षण में उन्हें मतदान, ईवीएम सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। उधर माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रशिक्षण का जायजा लेने सामान्य प्रेक्षक सौरभ पहाड़ी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती शामिल होते हुए कई जानकारियां दी।