साहिबगंज: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
पुलिस लाइन स्थित सीसीटीएनएस सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जहां इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियों, आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही।