बरेली: थाना कैंट क्षेत्र में महिला को फोन कर खुद को एसएसपी बताकर साइबर ठग ने मांगे ₹5000, मामले की SSP से की गई शिकायत
थाना कैंट क्षेत्र की एक महिला के पास साइबर ठग ने फोन कर कहा कि एसएसपी बरेली बोल रहा हूं। खाते में पांच हजार रुपये भेजो नहीं तो जेल भेज दूंगा। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नंबर से उसकी पहचान की कोशिश कर रही है। इससे पहले भी पुलिस अधिकारी या थाना प्रभारी बनकर ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।