बरेली: आंवला थाना क्षेत्र के भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष ने सट्टेबाजों पर लगाया झूठा मुकदमा लिखवाने का आरोप
आंवला थाना क्षेत्र के रहने वाले भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष को सट्टे की शिकायत करना महंगा पड़ गया। सट्टे की शिकायत करते ही सट्टेबाजों ने पुलिस से सांठगांठ उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा पंजीकृत कर दिया, ऐसा उन्होंने आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उन्होंने एसएसपी बरेली से की है। एसएसपी ने पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।