बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रामगंगा की रहने वाली किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रामगंगा की रहने वाली एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ था लिया। जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी बात को लेकर मन से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहां किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।