बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुड्डा में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपियों की पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी,SSP से शिकायत
थाना भमोरा के गांव कुड्डा में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महिला के परिवार ने कोटेदार पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया था। घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वह पीड़ित पक्ष को धमाका रहे हैं।