बिश्रामपुर: विश्रामपुर विधायक ने गोदरमा कब्रिस्तान में तोड़फोड़ का मामला विधानसभा में उठाया, कार्रवाई की मांग
गोदरमा स्थित कब्रिस्तान में शरारती तत्वों द्वारा पिछले दिनों की गई तोड़फोड़ के मामले को विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सदन में उठाया है। नरेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार की तकरीबन शाम पांच बजे दूरभाष पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों गोदरमा कला स्थित कब्रिस्तान में असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की मामले को सदन में रखी है।