मंझनपुर: कौशाम्बी में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष और पारदर्शी चयन के लिए दिए सख्त निर्देश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने सोमवार को लगभग 11 बजे पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष हॉल में चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।