बिछिया: हिरदेनगर के कदमाही तालाब में श्रमदान, जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला जन सहयोग
30 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे ग्राम पंचायत हिरदेनगर में कदमाही तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान और साफ-सफाई का कार्य किया गया l यह कार्यक्रम कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और जिला पंचायत सीईओ शास्वत सिंह मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ l इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीणों ने साफ अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है l