कोडरमा: ऑपरेशन ‘सतर्क’ में बड़ी कार्रवाई: RPF कोडरमा ने पैसेंजर ट्रेन में सीटों के नीचे छिपाई शराब ज़ब्त की
ऑपरेशन "सतर्क" के तहत कोडरमा में रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 305 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी कोडरमा के निर्देशन में गठित टास्क टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी हरिमोहन मीना एवं आरक्षी मींकू कुमार शामिल थे।