कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में स्टूडेंट इलेवन 24 रनों से जीती
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों और बी॰एड॰ सत्र 2025-27 प्रशिक्षुओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात फैकल्टी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।