कोडरमा: कोडरमा में आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए पहली बार प्री-बोर्ड का आयोजन
राज्य में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य को लेकर अजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर जिले में पहली बार वर्ग 8 के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित रही, जिसमें छात्रों ने OMR शीट पर उत्तर अंकित किए।