कोडरमा: ध्वजाधारी धाम में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय महोत्सव, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोडरमा स्थित प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 15 फरवरी से किया जा रहा है। धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री सुखदेव दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का उद्घाटन 15 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।