पिछोर: पिछोर पुलिस ने 98 लीटर अवैध कच्ची शराब व बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आज गुरुवार को शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछोर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर हाथ से बनी अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 98 लीटर कच्ची शराब सहित एक मोटर साईकिल वरामद की है।माता टीला डैम के पास पुलिस ने दबिश दीं तो,आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।