चाईबासा: पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा मानकों एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, निर्बाध आपूर्ति तथा नियमित संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।