राशमि: नेवरिया में रास्ते के विवाद पर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, मारपीट और लज्जा भंग का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के नेवरिया गांव में खेत में रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, मारपीट हुई और उसकी लज्जा भंग करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं निकालने का काम कर रही थी। इसी दौरान पास