ताखा: गाड़िया दिक्षितान में जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी को किया गया गिरफ्तार
Takha, Etawah | Jul 5, 2024 चौबिया के ग्राम गाड़िया दीक्षितान में गुरुवार की शाम 4 बजे जमीनी विवाद के चलते झगड़ा फसाद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।चौबिया पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते झगड़ा कर रहे इकरार पुत्र अब्दुल गफ्फार एवं उनकी पत्नी नाजरीन को झगड़ा फसाद करने के दौरान गिरफ्तार कर बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई।