जांजगीर: श्रमिक दिवस पर जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने किया ‘बोरे-बासी भोज’, BJP पर साधा निशाना
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ब्यास कश्यप ने अपने कार्यालय में बोरे-बासी भोज का आयोजन किया। उन्होंने श्रमिकों और कार्यकर्ताओं के साथ बोरे-बासी, भाजी, प्याज और चटनी का स्वाद लिया। इस दौरान विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और बोली का सम्मान नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है।