भीलवाड़ा: भीषण गर्मी पर प्रशासन अलर्ट, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली और सभी विभागों को दिए बचाव के निर्देश
जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान एवं लू-तापघात के मद्देनजर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को आर ओ पोल्युशन कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टर संधू ने बैठक में स्पष्ट कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से ‘जीरो कैजुअल्टी’ लक्ष्य के साथ काम करें।