बिजनौर: बिजनौर के दारानगर गंज गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Bijnor, Bijnor | May 7, 2026 बिजनौर में गुरुवार को सुबह करीब 11:00 बजे थाना कोतवाली शहर के गांव दारानगर गंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका पिंकी का विवाह साल 2017 में गांव दारानगर गंज निवासी नितिन के साथ हुआ था। परिवार में सब खुशहाल था अचानक पिंकी की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहरा मचा है। वही ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप है।