बुढ़नपुर: नवागत प्राचार्य के पदभार ग्रहण से जी एस एस पीजी कॉलेज कोयलसा आजमगढ़ में हर्ष की लहर, सबसे कम उम्र के प्राचार्य बने
आजमगढ़ जिले के गांधी शताब्दी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में आज शनिवार को दो बजे एक नए अध्याय की शुरुआत हुई महाविद्यालय की प्रबंधक महोदया और पूर्व प्राचार्य डॉक्टर स्वास्तिक सिंह की गरिमामई उपस्थिति में डॉक्टर पुरंजय सिंह चंदेल ने विधिवत प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया डॉक्टर चंदेल महाविद्यालय के अब तक के सबसे युवा प्राचार्य है