महंगे तोहफों की जगह हरियाली का उपहार… पीएम मोदी को भेजा देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी और उनकी पत्नी किरन सोनी ने अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं। दोनों ने देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा डाक द्वारा उपहार स्वरूप भेजकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, निरोगी, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।
डॉ. सोनी का कहना है कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह या शुभ अवसरों पर महंगे उपहार देने के बजाय पौधा उपहार में देने की परंपरा को बढ़ावा देना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने के उनके अभियान को 35 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
एक पौधा सिर्फ उपहार नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का संदेश है।
#NarendraModi #PMModi #Birthday #Rudraksha #PlantGift #Environment #VrikshMitra #Uttarakhand #Dehradun #पर्यावरण_संरक्षण #पौधा_उपहार