मुंगावली: पीएम श्री विद्यालय सहराई में गूंजा 'सेफ क्लिक 2.0', छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत थाना सहराई पुलिस ने पीएम श्री विद्यालय सहराई में शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर न करने और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।