नगड़ी: सिठियो मुक्ति धाम के पास से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Nagri, Ranchi | Jul 30, 2026 सिठियो मुक्ति धाम के पास से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिठियो मुक्ति धाम के पास छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को दबोचा। उसके पास से 14.36 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई