टनकुप्पा: शराब मामले में नाबालिग हिरासत में, पुलिस की कार्रवाई जारी
Tan Kuppa, Gaya | Apr 16, 2026 टनकुप्पा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने गुरुवार शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब मामले में संलिप्त एक नाबालिग को पकड़ा।