बिंदकी: देवमई कस्बे में आयोजित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा- लोकतंत्र को बचाना है
फतेहपुर जनपद के देवमई कस्बे में गुरुवार को दिन में करीब 11:00 बजे से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि हम सभी को मिलकर लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने कहा कि देवमई क्षेत्र का समाजवादी आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा की वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनेगी।