डोईवाला के जोलीग्रांट एयरपोर्ट चालक मालिक टैक्सी समिति के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर संजय सिंधवाल ने भारी मतों से जीत हासिल की है। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और जुलूस निकालकर खुशी मनाई गई। वहीं नव निर्वाचित पदाधिकारियों से टैक्सी चालकों और मालिकों को संगठन को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है।